रायपुर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भगत ने यूसीसी को भाजपा का राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कहा कि इसे लागू करने से पहले सभी वर्गों और आदिवासी समाज की राय लेना जरूरी है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार सभी पक्षों से सुझाव लेने के लिए समिति गठित कर चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यूसीसी से आदिवासी परंपराओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों दलों ने किसानों, खाद-बीज की उपलब्धता और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी एक-दूसरे पर निशाना साधा।


