image 85

त्विषा शर्मा मौत मामला सुप्रीम कोर्ट ने जांच प्रक्रिया पर जताई चिंता

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। उनकी शादी वकील समर्थ सिंह से करीब पांच महीने पहले हुई थी। मामले ने देशभर में चर्चा पैदा कर दी है और अब इसकी जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को “एक युवा महिला की ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत और जांच में संभावित प्रक्रियागत खामियों” से जुड़े मामले के रूप में सूचीबद्ध किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने शुरुआती जांच के तरीके पर गंभीर चिंता जाहिर की।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *