6a2238d3699d5 rfa fire caught in noida sector 74s society 0547421 16x9 1

नोएडा में दो जगह आग से मचा हड़कंप, हाईराइज बिल्डिंग खाली कराई गई

बड़ी ख़बरें 2

नोएडा में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली घटना सेक्टर-74 की एक ऊंची आवासीय इमारत में हुई, जबकि दूसरी आग सेक्टर-52 स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-74 की एक बहुमंजिला सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे इमारत में धुआं भर गया और लोगों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग और आसपास के फ्लैटों को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *