केरल में मॉनसून की शुरुआत के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून अब कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 5 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के करीब 16 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण भारत के कई राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


