नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अथर्ववेद का एक प्रेरक वैदिक मंत्र साझा कर लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। मंत्र का संदेश है कि समाज में ऐसे विचार और व्यवहार होने चाहिए, जो लोगों के बीच अपनापन बढ़ाएं और मनमुटाव दूर करें। इसमें सभी को एक-दूसरे के प्रति निस्वार्थ स्नेह रखने की प्रेरणा दी गई है। मंत्र में गाय और उसके बछड़े के प्रेम का उदाहरण देकर आत्मीयता का महत्व समझाया गया है। प्रधानमंत्री का यह संदेश परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र तक एकता, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


