सभी सरकारी विभाग को भी अपनाएंगे खर्च में कटौती करने को कहा
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित है, इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। पीएम मोदी ने हाल में अपने संबोधन में ईंधन बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। अब पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार कम कर दिया है, जिसका उद्देश्य सरकार में अन्य अधिकारियों और मंत्रियों को प्रेरित करना है।
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) को अपने काफिले में वाहनों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मोदी ने एसपीजी को कहा है कि जहां तक हो सके, बिना नई गाड़ियां खरीदे, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल किया जाए। पीएम मोदी के निर्देशों को एसपीजी ने पालन करना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में अपने भाषण के बाद गुजरात और असम में पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया गया। हालांकि यह तय किया जा रहा है कि ब्लू बुक में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से कोई समझौता न हो।
जानकारी के मुताबिक ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मंत्रालय और विभाग आने वाले दिनों में खर्च में कटौती के उपाय अपनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें कर्मचारियों को मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने, कार पूलिंग को अपनाने और बड़े आयोजनों से बचने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।


