image 6 1

20 मई को दवा विक्रेताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने 20 मई को देशभर में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, ई-फार्मेसी कंपनियों द्वारा भारी छूट पर दवाओं की बिक्री से मेडिकल स्टोर कारोबार प्रभावित हो रहा है। दवा विक्रेताओं ने बिना जांच और फर्जी पर्चों पर दवा बिक्री का भी आरोप लगाया है। एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता पर चिंता जताते हुए ई-फार्मेसी से जुड़ी अधिसूचनाएं वापस लेने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस हड़ताल का असर भोपाल सहित कई शहरों में देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *