modi trump

पीएम मोदी मेरे महान मित्र, भारत कर सकता है पूरा भरोसा

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक बेहद खास और अनूठी झलक देखने को मिली। अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में उस समय सब हैरान रह गए, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मोबाइल पर सीधे फोन मिलाया। राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप की बातें वहां उपस्थित सभी लोगों को सुनाने के लिए अपने फोन को मुख्य माइक्रोफोन के पास रख दिया।

लाइव फोन कॉल पर बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने खुले मंच से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी गहरी आत्मीयता प्रकट की। ट्रंप ने कहा, मैं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नमस्कार कहना चाहता हूँ। मुझे भारत के प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं और वह मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। उन्होंने आगे वैश्विक मंच पर दोनों देशों की बढ़ती नजदीकियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज से पहले भारत और अमेरिका कभी एक-दूसरे के इतने करीब नहीं रहे हैं। भारत के लोग मुझ पर और हमारे देश अमेरिका पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकते हैं। यदि भारत को कभी भी किसी मदद की जरूरत पड़े, तो वे अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कहां फोन करना है, वे सीधे यहीं फोन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *