देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपये बढ़ गया है और अब यह 3 हजार रुपये प्रति सिलेंडर से भी ज्यादा पहुंच गया है. अब दिल्ली, मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.


