image 16 1

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका विधानसभा को दी बड़ी सौगात

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव, खराब सड़कों, सीवर ओवरफ्लो और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही नागरिकों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को द्वारका विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई, जिनका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप देना है। कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक प्रद्युम्न राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार विकसित दिल्ली के विजन को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बड़ी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर कॉलोनी, हर मोहल्ले, हर वर्ग और हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि द्वारका विधानसभा में लगभग 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है, जबकि इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र को विभिन्न परियोजनाओं के लिए विशेष बजट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *