image 15 1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर रवाना

भारत 2

इस यात्रा का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक में भारत की स्थित को मजबूत करना
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश दौरे पर रवाना हुए। रक्षामंत्री वियतनाम और दक्षिण कोरिया जाएंगे। रक्षा मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक में भारत की स्थित को मजबूत करना है, लेकिन उनकी इस यात्रा से बरसों से पाइपलाइन में पड़ी भारत और वियतनाम की ब्रह्मोस डील फाइनल होने की उम्मीद फिर जाग गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री ने भारत से रवाना होते समय एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आज, 18 मई को, मैं हनोई पहुंचूंगा। इस सप्ताह वियतनाम और दक्षिण कोरिया का दौरा करने के लिए मैं उत्सुक हूं, ताकि हम अपने आपसी जुड़ाव के दायरे को और ज्यादा विस्तृत कर सकें। मेरा मुख्य जोर रणनीतिक सैन्य सहयोग को और गहरा करने, रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत बनाने और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *