672a0a048141a yogi adityanath 050518824 16x9 1

सीएम योगी का जलवा बरकरार, कई दिग्गजों के कतरे पर

बड़ी ख़बरें

यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के साथ ही उन सभी कयासों पर विराम लग गया है, जिनमें मुख्यमंत्री से बड़े विभाग लेकर नए मंत्रियों को सौंपने की बातें कही जा रही थीं। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के वितरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरी तरह दबदबा दिखाई दिया।
कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रियों के चेहरों की तरह विभागों का फैसला भी दिल्ली से होगा, लेकिन रविवार को सामने आई सूची ने साफ कर दिया कि विभागों के चयन में सिर्फ मुख्यमंत्री की ही चली है। इस फेरबदल में जहां कुछ नए चेहरों को बेहद मजबूत जिम्मेदारी मिली है, वहीं कई पुराने मंत्रियों के कद में कटौती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *