नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी स्थिति मजबूत करने की जुगत में लगी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दल में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। टीम ने घातक तेज गेंदबाज डेविड पेन के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए सितारे जेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया है। पेन ने इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए सिर्फ दो मैच ही खेले थे, जिसके बाद टखने की गंभीर चोट ने उन्हें शेष टूर्नामेंट से वंचित कर दिया।


