taapseemain 1375088518

हर समस्या का समाधान अधिक वर्कआउट नहीं होता

मनोरंजन​

मुंबई। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने सुंदरता के तय मानकों को और अधिक कठोर बना दिया है। विशेषकर महिलाओं के बीच फ्लैट पेट और जीरो फिगर हासिल करने की चाहत तेजी से बढ़ी है। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इस विषय पर खुलकर अपनी राय रखी है और महिलाओं से अपने शरीर को स्वीकार करने की अपील की है।
तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में बताया कि एक समय ऐसा था जब वह भी पूरी तरह सपाट पेट पाने की इच्छा रखती थीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह फिट रही हैं और नियमित रूप से व्यायाम करती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पेट के निचले हिस्से में थोड़ा फैट बना रहता था। उस समय उन्हें समझ नहीं आता था कि लगातार मेहनत करने के बावजूद यह हिस्सा वैसा क्यों नहीं दिखता जैसा वह चाहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *