भारत की नई मिसाइल से बढ़ेगी रणनीतिक ताकत
नई दिल्ली। भारत अपनी स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल श्रृंखला अग्नि के सबसे उन्नत और घातक संस्करण अग्नि-6 के परीक्षण की तैयारी में लगा हुआ है, इस रक्षा क्षेत्र में देश की रणनीतिक क्षमता के लिए एक निर्णायक कदम बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) श्रेणी की होगी, जिसकी मारक क्षमता 10 हजार किलोमीटर से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। संस्कृत शब्द अग्नि से प्रेरित यह मिसाइल प्रणाली भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अग्नि-6 भारत की रक्षा नीति और वैश्विक रणनीतिक स्थिति को बेहतर करती है। हालांकि, इसके परीक्षण की कोई आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर नोटिस टू एयर मिशन (नोटम) जारी होने के बाद इसके आसन्न परीक्षण की अटकलें तेज हो गई हैं।


