AA1TO3cS.img

इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने माना गलती नाइट क्लब विवाद में साथियों को बचाने के लिए बोला था झूठ

खेल

कोलंबो। इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पिछले साल वेलिंगटन में नाइट क्लब में हुई घटना के बारे में उन्होंने शुरुआत में सच नहीं बताया था। ब्रूक ने माना कि उन्होंने जानबूझकर अपना बयान गलत दिया था ताकि उस रात क्लब में मौजूद अपने टीम साथियों को मुसीबत से बचाया जा सके। यह घटना 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से एक दिन पहले हुई थी। शुरुआत में ब्रूक ने दावा किया था कि बाउंसर के साथ बहस के दौरान वह अकेले थे लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्टों और श्रीलंका पर इंग्लैंड की टी20 जीत के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उस रात कुछ और खिलाड़ी भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *