image 2026 07 23T132227.443

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, दोनों देशों ने दी कड़ी चेतावनी

विश्व

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले नहीं रुके, तो अमेरिका ईरान के प्रमुख रणनीतिक ठिकानों पर कार्रवाई करेगा। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को बड़े हमले की चेतावनी देते हुए 9/11 जैसी त्रासदी का संकेत दिया। दोनों देशों के तीखे बयानों और सैन्य गतिविधियों से पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *