INS ANJDEEP.jpeg

स्वदेशी स्टील से निर्मित आईएनएस अंजदीप नौसेना में शामिल होने को तैयार

भारत

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की सामरिक शक्ति और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में जल्द ही एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। दुश्मनों की पनडुब्बियों को समुद्र की अथाह गहराइयों में ही नेस्तनाबूद करने की अचूक क्षमता रखने वाला अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस अंजदीप नौसेना के बेड़े का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करता यह युद्धपोत न केवल तकनीक के मामले में विश्वस्तरीय है, बल्कि इसका निर्माण पूर्ण रूप से स्वदेशी स्टील से किया गया है जो देश के रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता का एक जीवंत प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *