सारा अली को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के मामले में कूदीं रंगना रनौत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सनातन के प्रति आस्था वाला हलफनामा देना होगा। अब इस नए नियम को लेकर लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सभी सनातनी हैं और इसे लिखकर देने में परेशानी क्या है। मंदिर समिति के बोर्ड की 10 मार्च को हुई बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसरों और गर्भगृहों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी।


