मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई अनुभवी कलाकार नए लोगों को लगातार मेहनत करते रहने और अपने हुनर पर भरोसा रखने की सलाह देते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस संदीपा धर ने अपना इसी तरह का एक खास अनुभव साझा किया, जिसने उनके करियर को लेकर नजरिया बदल दिया। संदीपा ने बताया कि उनकी यह सीख उनकी नई वेब सीरीज ‘चुंबक’ की शूटिंग के दौरान मिली, जहां उन्हें दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि नीना गुप्ता अक्सर उन्हें अपने अनुभवों के जरिए समझाती थीं कि किसी भी काम को छोटा या बड़ा समझने की बजाय उसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।


