पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। पहले चरण की वोटिंग से पहले राज्य के करीब 8 हजार पोलिंग बूथ को सुपर सेंसिटिव घोषित किया गया है। ये वे इलाके हैं जहां हिंसा या गड़बड़ी की आशंका ज्यादा रहती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक 135 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनका अराजक गतिविधियों से जुड़ा रिकॉर्ड रहा है। राज्य में दो चरणों में मतदान होना है, जिसमें पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को होगा। आयोग पूरे चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर बनाए हुए है।


