e5a83ac0 39fe 11f1 b676 51331d55276d.jpg

ईरान ने मानी मेरी बात, आठ महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी की रद्द

विश्व

-अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को ईरान ने बताया झूठ और गुमरा करने वाला

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच महिला प्रदर्शनकारियों की सजा को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। ट्रंप ने दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप के बाद ईरान ने आठ महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द कर दी है, जबकि ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए ट्रंप को गुमराह बताया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत बताया कहा यह बहुत अच्छी खबर है। मुझे बताया गया है कि आठ महिला प्रदर्शनकारियों को अब फांसी नहीं दी जाएगी। इनमें से चार को तुरंत रिहा किया जा रहा है और चार एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगी। मैं ईरानी नेताओं की सराहना करता हूं कि उन्होंने मेरी अपील को स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *