नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि लगभग 20 सांसदों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने की इच्छा जताई है। उनके अनुसार, इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा जा चुका है। दस्तीदार ने कहा कि कुछ सांसद केंद्र की सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ जाने के पक्ष में हैं। इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक और विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


