alpha 1781105571392 1781105571529 4fa26743 9d41 4f33 bc73 d8c14f91bbb6

अल्फा’ का दमदार टीजर रिलीज, जासूस के रूप में दिखीं आलिया भट्ट

मनोरंजन​

मुंबई। यश राज फिल्म्स की आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का पहला टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एक साहसी जासूस की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी कहानी है, जिसका केंद्र एक महिला एजेंट है। करीब दो मिनट का टीजर एक्शन, रहस्य और भावनात्मक दृश्यों से भरपूर है। कहानी में बॉबी देओल आलिया के पिता के किरदार में दिखाई देते हैं। आलिया के 18वें जन्मदिन पर उन्हें एक खास कार्ड मिलता है, जो उनके पहले बड़े मिशन की शुरुआत का संकेत देता है। टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *