indulgexpress 2F2026 06 23 2Fhsi2m4vp 2FHP

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर आकांक्षा रंजन ने साझा किया परिवार का समर्थन

मनोरंजन​

मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने एग्स फ्रीज कराने के अपने निजी फैसले पर खुलकर बात करते हुए बताया कि इस निर्णय को लेकर उन्हें अपने माता-पिता को मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि परिवार को उन पर पूरा भरोसा है और वे जानते हैं कि वह किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार करती हैं। आकांक्षा के अनुसार, उनके माता-पिता ने कभी उनके निर्णयों पर सवाल नहीं उठाए, बल्कि हमेशा उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि परिवार का यह विश्वास और साथ उनके लिए आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का सबसे बड़ा आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *