मुंबई। आगामी फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। सैफ अली खान ने बताया कि इस फिल्म में अक्षय पहली बार बेहद खतरनाक नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं, जो उनकी अब तक की छवि से बिल्कुल अलग होगा। दोनों कलाकार पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘टशन’ में साथ काम कर चुके हैं। सैफ ने अक्षय के साथ अपनी मजबूत दोस्ती और शूटिंग के मजेदार अनुभव भी साझा किए। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


