AA1ZYJDE

14 जुलाई को रिलीज हो सकता है ‘रामायण पार्ट-1’ का ट्रेलर, लॉस एंजिल्स में भव्य लॉन्च की तैयारी

मनोरंजन​

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर 14 जुलाई को जारी किए जाने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य ग्लोबल ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, अभिनेता यश और अभिनेत्री साई पल्लवी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ट्रेलर रिलीज की तारीख और कार्यक्रम को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *