image 2026 07 11T161044.560

डेढ़ साल के मासूम की हत्या में आरोपी को मौत की सजा, 40 दिन में आया फैसला

बड़ी ख़बरें 2

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में पुलिस ने घटना के केवल छह दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जबकि अदालत ने 40 दिनों के अंदर फैसला सुना दिया। यह घटना 30 मई को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में हुई थी, जहां आरोपी ने मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और त्वरित सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *