6bff1b7b 53ac 41c4 a747 630b08ff2265

छत्तीसगढ़ के 746 राजस्व गांवों का सर्वेक्षण अब भी अधूरा

बड़ी ख़बरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य के गांवों के बंदोबस्त और भूमि सर्वेक्षण का मुद्दा उठा। विधायक जनक ध्रुव ने सरकार से लंबित सर्वेक्षण और बंदोबस्त की स्थिति पर जानकारी मांगी। जवाब में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि राज्य में कुल 20,551 राजस्व गांव हैं, जिनमें से 19,805 का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 746 गांव अब भी शेष हैं। इनमें 371 गांवों में सर्वे जारी है और 375 में कार्य शुरू नहीं हो सका। सरकार ने कहा कि संसाधनों और प्रशासनिक स्वीकृतियों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *