अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी नई फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर उत्साहित हैं, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह वकील अर्चना की भूमिका निभा रही हैं, जो आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावशाली कॉर्पोरेट कंपनियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती हैं। कहानी में खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण और कॉर्पोरेट जवाबदेही जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है। प्रमोशन के दौरान काजल ने कहा कि वह लंबे समय से एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनना चाहती थीं और इस फिल्म ने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी। उन्होंने अपने अभिनय में आए सकारात्मक बदलाव का भी जिक्र किया।


