image 2026 08 10T120152.085

रकुल प्रीत सिंह ने बताया जैकी भगनानी संग काम करने का अनुभव, बोलीं- तालमेल बनाता है सफर खास

मनोरंजन​

मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। सोशल मीडिया पर जैकी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए रकुल ने बताया कि दोनों के बीच काम को लेकर अच्छी समझ और तालमेल है। अभिनेत्री के मुताबिक, साथ काम करते समय दोनों पेशेवर चर्चाओं के साथ हंसी-मजाक और खाने-पीने की बातें भी करते हैं। रकुल का मानना है कि जब दो लोग समान उत्साह और सोच के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो अनुभव और भी खास हो जाता है। रकुल और जैकी ने 2021 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और फरवरी 2024 में गोवा में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *