इमरान खान से मुलाकात पर रोक से भड़कीं बहन अलीमा, जेल के बाहर धरने पर बैठीं

विश्व 2

इस्लामाबाद,। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात एक बार फिर रोक दी गई है, जिसके बाद अडियाला जेल के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए। मुलाकात न मिलने की खबर फैलते ही उनकी बहन अलीमा खान मंगलवार रात जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं। देर रात तक सैकड़ों समर्थक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण समर्थकों को हटाने के लिए पानी की तेज धार का इस्तेमाल किया, जिससे ठंड के मौसम में कई लोग प्रभावित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *