बीजेपी और शिंदे शिवसेना के बीच डील सवा-सवा साल रहेंगे ठाणे महापौर और उप महापौर

बड़ी ख़बरें

इस तरह पांच सालों में ठाणे मनपा में 4-4 महापौर और उपमहापौर होंगे
मुंबई। ठाणे महानगर पालिका में महापौर का विवाद खत्म हो गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के बीच तय फॉर्मूले के मुताबिक महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल सवा-सवा साल का होगा। इस तरह पांच सालों में ठाणे मनपा में 4-4 महापौर और उपमहापौर होंगे। हालांकि पांचों साल महापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) के पास और उप महापौर बीजेपी के पास ही रहेगा। यहां शिवसेना (शिंदे गुट) की शर्मिला पिंपोलकर-गायकवाड महापौर होंगी जबकि बीजेपी के कृष्णा पाटील उपमहापौर बनेंगे। दोनों ने शुक्रवार को डीसीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में नामांकन भरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *