भारत के खिलाफ तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका ने बनाया सबसे कम स्कोर

खेल 3

कटक। एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम कटक में भारतीय टीम के खिलाफ पहले टी20 में 74 रन ही बना पायी थी। इस प्रकार उसे पहले टी20 मे 101 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इन मैच में टीम ने अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। ये तीसरी बार है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने कम रनों पर आउट हुई थी। इससे पहले साल 2022 में राजकोट में भारतीय टीम के खिलाफ वह 87 रन ही बना पायी थी। वहीं जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 95 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *