म.प्र. कैबिनेट अब हाईटेक : फाइलों की जगह मंत्रियों के हाथों में दिखे टैबलेट –

बड़ी ख़बरें

ई-कैबिनेट से पेपरलेस हुआ मंत्रालय; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- पारदर्शिता और गति का नया युग शुरू
भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की कैबिनेट अब पूरी तरह डिजिटल अवतार में नज़र आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में सभी मंत्रियों को लेटेस्ट टैबलेट वितरित किए। इसके साथ ही प्रदेश में ई-कैबिनेट प्रणाली का औपचारिक आगाज़ हो गया है। अब मंत्रियों को भारी-भरकम कागजी फाइलों के बजाय अपनी उंगलियों के एक टैप पर कैबिनेट का पूरा एजेंडा और महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *