thequint 2F2026 06 26 2Fu26vcigu 2FIMG5291

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, आठ आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

बड़ी ख़बरें

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच लगातार तेज हो रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच एजेंसियों ने मंदिर ट्रस्ट के कुछ पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। मामले में अब तक 80 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। बार एसोसिएशन ने आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ने का फैसला लिया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *