वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ओवल ऑफिस इवेंट में ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (टीडीएस) का जिक्र किया, इस उन्होंने एक वास्तविक बीमारी बताया और अपने लिए एक सम्मान कहा। इसके तुरंत बाद, व्हाइट हाउस ने इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए एक विनोदी इलाज सूची साझा की, जिसमें राष्ट्रपति पर भरोसा रखना और राष्ट्रगान सुनना जैसे सुझाव शामिल थे।


