131239598

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी और ट्रांसपोर्ट हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

बड़ी ख़बरें 2

23 मई तक जारी रहेगी हड़ताल
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह से शुरू हुई तीन दिवसीय ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर आम जनजीवन पर दिख रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के नेतृत्व में 68 से अधिक ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियनों ने दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ग्रीन टैक्स और पर्यावरण उपकर के विरोध में चक्का जाम का ऐलान किया है। हड़ताल 23 मई तक जारी रहने की घोषणा की गई है।
ऑटो-टैक्सी, ट्रांसपोर्ट हड़ताल के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहनों की कमी के कारण लोग बसों और मेट्रो सेवाओं का सहारा लेने को मजबूर हैं। हालांकि ओला, उबर और ऑटो चालक इस हड़ताल में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हैं, लेकिन उन्होंने ट्रांसपोर्ट संगठनों की मांगों का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *