6a1ecb11c429b crime scene 022236112 16x9 1

न्यू उस्मानपुर में अपराध की दोहरी वारदात से दहशत, किशोर की मौत और बच्चा घायल

जुर्म

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक ही रात हुई दो गंभीर घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहली घटना में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं दूसरी घटना में फायरिंग के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कुछ बदमाशों ने चौथा पुश्ता क्षेत्र में एक घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसकी चपेट में मासूम आ गया। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *