Rajnath Singh 9 1778493751553 v

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार सतर्क, जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने पर जोर

बड़ी ख़बरें 2

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा आपूर्ति, पेट्रोलियम उत्पादों और जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और उनके भारत पर पड़ने वाले असर की समीक्षा की। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से फिजूल खर्च कम करने, गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने और ईंधन की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों को मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी। साथ ही सोने की खरीद सीमित रखने और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *