ntnew 14 17 303199661navodaya ti

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में 80 नए चेहरों को टिकट देने के बयान मची हलचल

बड़ी ख़बरें 2

राजा वड़िंग के बयान के बाद पार्टी के युवा नेता खुलकर समर्थन में आए
लुधियाना। पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए पार्टी में नई बहस छेड़ दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर 80 नए चेहरों को टिकट देने के उनके बयान ने जहां युवा और महिला नेताओं में नई उम्मीद जगाई है, वहीं पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। राजा वड़िंग के बयान के बाद पार्टी के युवा नेता खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गए हैं। युवाओं का मानना है कि कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी राजा वड़िंग के समर्थन में लगातार पोस्ट सामने आ रही हैं, जहां इस पहल को राहुल गांधी की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *