WhatsApp Image 2026 07 02 at 12.46.30 PM

दिल्ली पुलिस ने फायरिंग और कब्जे के मामले में गैंग के दो सक्रिय सदस्य दबोचे

जुर्म

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जमीन पर अवैध कब्जे और फायरिंग के चर्चित मामले में गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ दागू महाराज और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एसयूवी बरामद की। जांच में सामने आया कि अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने साथियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान करीब 12 राउंड फायरिंग की थी। पूछताछ में दोनों ने गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *