यीशु मसीह के जन्म स्थान पर दो साल बाद मना क्रिसमस पर्व

भारत 3

यरुशलम/वेटिकन सिटी। येरूशलम के नजदीक मौजूद यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार पूरे दो साल बाद धूम-धाम से क्रिसमस सेलिब्रेशन मनाया जा रहा है। चर्च ऑफ द नेटिविटी के पास स्थित मैंगर स्क्वायर में बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया। है।
त्योहार मनाने के लिए जुटे लोगों ने परेड और प्रार्थना की। इसी तरह चीन, केन्या, यूक्रेन और पाकिस्तान में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें पोप लियो मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। पोप ने वेटिकन सिटी में 24 दिसंबर की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। बता दें कि दुनियाभर में क्रिसमस के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु मसीह के जन्म का जश्न मना रहे हैं और प्रार्थना के लिए चर्च पहुंच रहे हैं। घरों से लेकर शहरों के मुख्य चौराहों और गलियों को सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *