शराब घोटाले से बरी हुए केजरीवाल

भारत

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी और चार्जशीट में गंभीर खामियां पाई गईं. अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकले और मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए. अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया. उन्होंने जज का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश हुई. उन्होंने जीवनभर केवल ईमानदारी से कमाई है और अदालत ने भी उन्हें तथा मनीष सिसोदिया को ‘कट्टर ईमानदार’ बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *