ANI 20260811034950 1156x770 1

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, मंदिरों में लंबी कतारें

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। सावन के आखिरी सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर और देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम समेत कई मंदिरों में सुबह से भक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 7 बजे तक करीब 1.05 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी सामने आई। देवघर में भक्तों की कतार करीब चार किलोमीटर तक पहुंच गई। उज्जैन में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती और विशेष पूजा में भाग लिया। देश के कई अन्य शहरों में भी जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *