image 2026 07 07T151857.934

मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, रेल और हवाई सेवाएं बाधित

बड़ी ख़बरें 2

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है, जहां तेज बारिश और भूस्खलन के कारण रेल, सड़क और हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि एक्सप्रेस-वे पर भी यातायात बाधित रहा। सतारा जिले में तेज बहाव से एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। मुंबई में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद रखते हुए लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *